10/September/2021, 21:39

CISCE board बोर्ड ICSE, ISC 2021 डेट शीट: CISCE, ICSE, ISC तीनों शिक्षा बोर्ड द्वारा फर्स्ट सेमेस्टर की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट सीट जारी कर दी गई है। यह डेट सीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org के जरिए देखी जा सकती है।
इस बोर्ड से पढ़ने वाले 10वीं व 12वीं के छात्रों वेबसाइट पर जाकर अपने विषयों के अनुसार डेट शीट चेक कर सकते हैं। यह परीक्षाएं सेमेस्टर वन के लिए आयोजित की जा रही है, एवं यह 15 नवंबर 2021 से शुरू की जाएंगी, एवं ISC बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 16 दिसंबर, 2021 को खत्म हो जाएंगी। इसमें पहले ICSE बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 6 दिसंबर, 2021 को खत्म हो जाएंगी।
छात्रों को बता दें कि यह परीक्षाएं कुछ विषयों जैसे हिंदी, गणित एवं बंगाली इन विषयों के लिए डेढ़ घंटे तक चलेगी एवं बाकी अन्य विषयों के लिए परीक्षाएं 1 घंटे तक आयोजित की जाएंगी।
बता दें कि इस साल परीक्षाएं दो भागों में आयोजित की गई है। पहले भाग में शुरू का 50 % सिलेबस परीक्षाओं में आएगा एवं दूसरे भाग में बात का 50% सिलेबस परीक्षाओं में आएगा। पहले सेमेस्टर में परीक्षाओं में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे एवं दूसरे सेमेस्टर में परीक्षाओं में थ्योरी प्रश्न पूछे जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यह डेट शीट पीडीएफ फॉर्म में अपलोड की गई है एवं वेबसाइट पर डाली गई है। छात्र वेबसाइट पर जाकर होम पेज को खोलें। इसके बाद डेट शीट पर क्लिक का बटन दबाएं एवं अपनी कक्षा के हिसाब से अपनी डेटशीट को डाउनलोड करें।