8/September/2021, 21:27

बॉलीवुड में अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत लव पर स्क्वायर फुट में करने वाली अभिनेत्री अलंकृता सहाय के घर से मंगलवार को लुटेरों ने 6.5 लाख की चोरी कर ली है।
उनका घर चंडीगढ़ में है, वहीं से यह लूटपाट हुई है। चोरी के वक्त लुटेरों ने अलंकृता को चाकू की नोंक पर पकड़ रखा था। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई है। लगभग 12:30 के करीब कुछ लोग उनके किराए के घर में दाखिल हो गए और अलंकृता को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। लुटेरों ने उनसे उनके एटीएम कार्ड का पिन पहुंचा, वहां से ₹50,000 लूटे।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अलंकृता को ऐसा शक हो रहा है कि वह इनमें से एक चोर को जानती हैं। वह सोचती है कि इन सभी चारों में से एक चोर वही इंसान है जिसने कुछ समय पहले ही उनके इस घर में उनका फर्नीचर लगाया है।
वह मौका देखकर मदद के लिए चिल्ला पड़ी जिससे लुटेरे डर गए एवं वह उन को वहीं छोड़कर उनकी बालकनी से कूदकर भाग गए। जिससे अलंकृता बहुत डर गई, और वह भी भाग कर अपने वॉशरूम में बंद हो गई।
जिसके बाद वहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एसपी केतन बंसल, डीएसपी गुरमुख सिंह, एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों, और भी कई अन्य अधिकारी लूटपाट वाली जगह पर पहुंचे. सभी लुटेरे सीसीटीवी में कैद हो चुके हैं।
बंसल कहते हैं कि, ‘पीड़ित फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है। वह घर में अकेली थी। प्रवेश द्वार खुला था। लुटेरे जबरन घुसे और चाकू की नोंक पर पीड़िता को लूट लिया। हमने मामला दर्ज कर लिया है और महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।”
इसके बाद अभिनेत्री अलंकृता ने फर्नीचर शिफ्ट करने वाले में से एक को जिस पर उनको लूटपाट का शक है, उससे खूब बहस भी की है। पुलिस ने भी सभी फर्नीचर पहुंचाने वालों के पीछे अपनी एक टीम पता लगाने के लिए छोड़ दी है। अलंकृता सहाय लव स्क्वायर फुट व नमस्ते इंग्लैंड जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। वह मिस इंडिया अर्थ भी रह चुकी हैं।