.बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी को फिर से एक बड़ी खुशी प्राप्त हुई है। दोनों के घर एक नन्हा मुन्ना मेहमान उनके बेटे ने जन्म लिया है। दोनों ने अपनी खुशी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर व्यक्त की है।
नेहा और अंगद बेदी के घर बेटे का जन्म हुआ है, जिससे वह एक बार फिर माता पिता बन गए हैं। सभी फैंस और बॉलीवुड सितारे उनको इस खुशी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर 500 से ज्यादा कमेंट कर चुके हैं। इससे पहले दोनों एक बेटी के माता पिता बन चुके हैं। उनकी बेटी का नाम मेहर है।
अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह नेहा धूपिया के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. इसी तस्वीर के जरिए अंगद ने यह खुशखबरी अपने फैंस को सुनाई है। इस तस्वीर में अंगद और नेहा दोनों ने ही सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं, और साथ में नीली जींस पहनी हुई है।
अंगद बेदी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “ईश्वर ने आज हमें बेटे का आशीर्वाद दिया. नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं. अब मेहर भी ‘बेबी’ का टाइटल नए बच्चे को देने के लिए पूरी तरह तैयार है. वाहेगुरु मेहर करें. नेहा धूपिया इस सफर में ऐसा योद्धा बनने के लिए धन्यवाद. आओ अब हम चारों मिलकर इसे यादगार बनाएं.”
नेहा धूपिया और अंगद बेदी दोनों ही फिल्मों और म्यूजिक एल्बम्स में काम करते हैं। नेहा धूपिया ने अक्षय कुमार की फिल्म सिंह इज किंग में भी काम किया है। इसके अलावा भी नेहा कई फिल्मों में काम कर चुकी है। जैसे कयामत लस्ट स्टोरी, हिंदी मीडियम, और तुम्हारी सुलू. इसके अलावा वह काफी समय से फिल्मों में दिखाई नहीं दी है। उनकी आखिरी फिल्म एक शार्ट फिल्म “देवी” है। नेहा ने शो रोडीज को भी जज किया है।
अंगद बेदी ने भी फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक एल्बम्स में काम किया है। वह मोनी रॉय के साथ एक म्यूजिक एलबम में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म “गुंजन सक्सेना” भी की है। उनकी आखिरी म्यूजिक एल्बम हिना खान के साथ “मैं भी बर्बाद” है।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई 2018 को शादी की थी। उनकी शादी को 3 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है। दोनों ने शादी को गुपचुप तरीके से एक गुरुद्वारे में रचाया था।शादी की जानकारी करण जौहर ने ट्वीट करके फैंस तक पहुंचाई थी। कहा जाता है कि नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थी, जिसकी वजह से दोनों ने जल्दी शादी की। अब दोनों को तो 2 बच्चे हो चुके हैं।