sep 2, 2021, 23:25
मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कूपर अस्पताल में अंतिम सांस ली। सिद्धार्थ बिग बॉस 13 के विनर भी रह चुके हैं जिसमें शहनाज गिल के साथ उनकी कैमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.
सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता का नाम अशोक शुक्ला और माता का नाम रीता शुक्ला है। उसकी दो बहनें हैं। उन्होंने रचना संसद स्कूल ऑफ़ इंटीरियर डिज़ाइन, मुंबई से इंटीरियर डिज़ाइनिंग में स्नातक किया है। सिद्धार्थ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी विज्ञापनों में एक मॉडल के रूप में की थी। साल 2008 में पहली बार उन्होंने सीरियल बाबुल का आंगन छोटे ना में काम किया था। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता बालिका वधू में शिवराज शेखर नाम के किरदार से मिली। इसमें उनके अपोजिट प्रत्यूषा बनर्जी थीं, जो आनंदी बनीं और उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। उन्होंने सीरियल में कलेक्टर की भूमिका निभाई थी।
उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। वह 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने अंगद बेदी का किरदार निभाया। 2019 में वह बिग बॉस 13 में नजर आए। जिसमें से वे विनर भी बने। शहनाज गिल के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था और बिग बॉस की टीआरपी भी काफी ज्यादा थी.