13/September/2021, 21:23

उत्तर प्रदेश आगरा में एक महिला सिपाही जिनका नाम प्रियंका मिश्रा है उन्होंने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की थी। जिसमें वह वर्दी पहने हाथ में बंदूक लिए दिख रही है इस वीडियो में वह ऐसे दिखाई दे रही है जैसे कि कोई गैंगस्टर होता है।
उन्होंने अपना यह वीडियो इस आवाज में बनाई है कि ‘न गुंडई पर गाना बनाते हैं, ना गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं.’
प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया के जरिए खूब तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रिवाल्वर को लहराती दिखाई दे रही है. जिसके बाद प्रियंका को लाइन अटैच किया गया था। जैसे-जैसे यह वीडियो वायरल होता जा रहा है वैसे ही लोग प्रियंका को ट्रॉल करने लगे। लगातार ट्रोल होने से परेशान हुई। प्रियंका ने अपना इस्तीफा दे दिया जिसके बाद वह मंजूर हो चुका है।
यह घटना 24 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास आगरा तक पहुंची। जिसके बाद उन्होंने इस पर कार्यवाही की और सिपाही प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर किया जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने उनके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी।
वह मदन मोहन गेट थाने से अपनी ड्यूटी कर रही थी। पुलिस की इस सख्त कार्यवाही किए जाने के बाद भी ट्रोलर्स नहीं रुके एवं वह प्रियंका को लगातार ट्रोल करते रहे। उन्होंने यह मांग की कि प्रियंका को पुलिस की नौकरी से हटाया जाए। वे इसके लायक नहीं है।
इन सब ट्रोलर्स से परेशान होकर प्रियंका ने अपने इस्तीफे देने के बारे में निर्णय लिया और फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी किया और उसमें उन्होंने यह बताया कि वे आगरा के एसएसपी को अपना इस्तीफा देंगी और जो भी उनको उस वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहा है, प्लीज ऐसा ना करें। इस तरह की बातें ना करें।