अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी फिल्म “तेजस” की शूटिंग के लिए उत्तर प्रदेश लखनऊ गई हुई है। उसी दौरान वह मुख्यमंत्री कार्यालय गई, और अभिनेत्री ने वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की।
यह मुलाकात कल यानी शुक्रवार को हुई है। इस बारे में जानकारी प्राप्त मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा हुई है। बताया गया है कि अभिनेत्री कंगना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक की है, और इसी बैठक के दौरान अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा जो काम किए गए हैं उनको सराहा है।
अभिनेत्री मुख्यमंत्री के साथ इस संवाद से काफी खुश नजर आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस मुलाकात के लिए धन्यवाद भी कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी और योगी आदित्यनाथ की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।
उन्होंने मुलाकात को अच्छा बताया है। उत्तर प्रदेश लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा एक फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है। कंगना रनौत, ने उसके निर्माण कार्य पर भी योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया है।
कंगना रनौत को योगी आदित्यनाथ ने इस मुलाकात के दौरान कुछ खास उपहार भी भेंट किए हैं. जैसे उन को स्मृति चिह्न दिया गया है, और राम मंदिर पर भगवान श्री राम के दर्शन का निमंत्रण भी उनको दिया गया है।

कंगना रनौत ने खुलासा किया कि वह जल्द ही राम मंदिर पर एक फिल्म बनाने जा रही है। जिसका नाम “अयोध्या” रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि, ”रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का यहां पर राज रहे और आपको बहुत शुभकामनाएं।”
कंगना रनौत आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट में शामिल रहेंगी। उनके पास काम की कोई कमी फिलहाल नहीं दिख रही है। अभी उनकी फिल्म थलाईवी को प्रकाशित किया गया है। जिसके बाद वह अपनी धाकड़ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद उनकी झोली में पौराणिक फिल्म “द इंकारनेशन सीता” भी आ गई है। इसमें भी वह माता सीता के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा वह मणिकर्णिका रिटर्नस में भी देखी जाएगी। इसके अलावा इंदिरा गांधी पर बन रही फिल्म में भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देने वाली हैं।