23/September/2021, IST 21:33 PM

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें एवं कुछ वीडियोज शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपिका और पीवी सिंधु के ऐसे एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आ रही है। दोनों ने जमकर बैडमिंटन खेला है। इसका सबूत भी इनको आए पसीने से दिख रहा है।
दोनों ने किया खेल को इंजॉय
इन तस्वीरों में पीवी सिंधु और दीपिका के एक्सप्रेशन देखकर समझा जा सकता है कि, दोनों ने खेल के दौरान खूब मस्ती भरे पल साथ में बिताए हैं। दीपिका पादुकोण ने इन तस्वीरों पर कैप्शन डालते हुए कहा है कि, ‘मेरी जिंदगी का एक नियमित दिन. पीवी सिंधु (PV Sindhu) के साथ कैलोरीज बर्न कर रही हूं.’ ज्यादातर देखा गया है कि दीपिका पादुकोण हमेशा पीवी सिंधु के साथ ही खेलती देखी जाती हैं।
दीपिका की इस पोस्ट पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, और इस पोस्ट पर अब तक 1,930,627 लाइक आ चुके हैं। और 5,120 कमेंट अब तक इस पोस्ट पर आ चुके हैं। उनकी इस पोस्ट पर अभिनेता और उनके पति रणवीर सिंह भी कमेंट कर चुके हैं। उन्होंने लिखा है कि, डर के मारे किया गया खतरनाक हमला। ‘ रणवीर के इस कमेंट पर भी लाखों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। और पीवी सिंधु ने भी इस पर कमेंट करके कहा कि “हां काफी कैलोरीज बर्न कर ली है।”
जहां तक काम की बात करें तो दीपिका की कई फिल्में आने वाली है। जैसे 83, सर्कस, पठान जैसी कुछ फिल्में हैं, जिनमें दीपिका जल्द ही नजर आ रही हैं। जहां तक फैंस को दीपिका के साथ रणवीर को देखना बहुत पसंद है तो फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि, फिल्म 83 में दीपिका अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं।
दीपिका को आखिरी बार साल 2020 में फिल्म छपाक में देखा गया था। उसके बाद उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।
दीपिका, पीवी सिंधु के इस खेल से ऐसी उम्मीदें भी लगाई जा रही है कि आने वाले समय में दीपिका सिंधु के ऊपर बनने वाली फिल्म में नजर आएंगी।